कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

Spread the News

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पिता के नाम अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो संबंधित व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ पर पहुंचकर उसका निराकरण करा सकते हैं। सभी बीएलओ बूथों पर उपलब्ध हैं और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध और प्रमाणिक बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सही रूप से दर्ज किए जा सकें। मंडलायुक्त ने संबंधित बीएलओ और निर्वाचन कार्मिकों को अभियान के दौरान सतर्कता, समन्वय और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराएं, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

निरीक्षण दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर, बीएलओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…