चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके गई हुई थी जबकि पति शिवराज अपनी मां के साथ पहाड़ गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठा चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ उसमें 50 हजार कैश और जेवरात चुरा लिए। रविवार को जब महिला वापस लौटी तो उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…

    पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, महज12 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिलो के साथ चार आरोपी गिरफ्तार… 

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। बाजपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चोरी की मोटरसाइकिलों के…