फंदे से लटका मिला किशोरी का शव,जांच में जुटी पुलिस………

रुद्रपुर। कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। देर रात जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। सामने पंखे पर लगाए फंदे से किशोरी का शौक झूल रहा था। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…