उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

Spread the News

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रशासन ने एहतियातन 28 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…