स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने का आरोपी राहुल जायसवाल गिरफ्तार…. 

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रहे स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब डेढ़ महीने बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जून माह में स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों का रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।।

  • Related Posts

    अब गढ़वाली में भी गूंजेगी ‘मन की बात…..

    ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम की पहल, हर रविवार शाम 7:30 बजे होगा प्रसारण हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकभाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’…

    ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान किशोर की मौत, चाचा पर गलत सूचना देने का आरोप…

    रुद्रपुर। प्रीत विहार में शनिवार रात ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल…