मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,जवाहर नगर का श्याम सुंदर गिरफ्तार…..

₹4.50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद,

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

दिनांक *18.07.2026* को *वादिनी कुसुम जोशी* पत्नी कीर्ति बल्लभ जोशी, निवासी सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी, आरटीओ रोड, मुखानी, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दिनांक *13.07.2026 से 18.07.2026 के मध्य* घर से बाहर रहने पर किसी अज्ञात चोर ने उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर *लगभग ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र एवं आधे तोले की सोने की अंगूठी* चोरी कर ली।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *एफआईआर संख्या 111/2026, धारा 305(ए)/331 बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत की गई। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे जाने पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक *22.07.2026* को थाना मुखानी पुलिस टीम संदिग्ध की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान *पूरनपुर गांव* में मुखबिर से सूचना मिली कि सत्य विहार कॉलोनी में चोरी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति आनंदपुर गांव में देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आनंदपुर गांव पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम *श्याम सिंह(45) पुत्र लल्ला बाबू,* निवासी *फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा बताया।

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए—*

01 पीली धातु का मंगलसूत्र

01 पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए *दिनांक 22.07.2026 को चोरी के माल सहित गिरफ्तार* किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगभग 100 प्रतिशत बरामदगी करते हुए करीब ₹4.50 लाख मूल्य की चोरी का सफल खुलासा किया गया। पूर्व में भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

  • Related Posts

    नगला दवाईफार्म के पास भीषण सड़क हादसा, गौलापार निवासी चेतन सहित दो की मौत…..

    लालकुआं से किच्छा जा रहे थे स्कूटी सवार युवक, हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम लालकुआं। लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास तेज रफ्तार…

    अब गढ़वाली में भी गूंजेगी ‘मन की बात…..

    ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम की पहल, हर रविवार शाम 7:30 बजे होगा प्रसारण हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकभाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’…