सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट समान ले जा रहा ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे उजाला नगर निवासी आरिफ (45) पुत्र अब्दुल हाफिज सामान से भरे ई – रिक्शा को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट से गुजर रहे लिंक मार्ग पर जा रहे थे, तभी सड़क पर हुए गड्ढे में अनियंत्रित होकर ई – रिक्शा नहर में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आरिफ नहर में उतरकर अपना माल बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी चक्कर आने से वह वही नहर में गिर पड़े। मौके पर मौजूद युवकों ने उन्हें नहर से बाहर निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क खराब होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। वहीं आरिफ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…