महिला मित्र को गोली मार युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, इलाके में सनसनी…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर में एक युवक ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को कल्याणपुर स्थित किराए के कमरे से सुबह लगभग 10:15 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची को कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजे की जाली तोड़कर पुलिस कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा अत्यधिक विचलित कर देने वाला था। कमरे में कमलेश (निवासी हयोटंगरी, चकराता) और संगीता (निवासी बुटानू, उत्तरकाशी) खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। संगीता का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला के दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और संगीता दोनों शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमलेश का संगीता के घर अक्सर आना-जाना था। इसी आधार पर पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पति और युवक के परिजनों को दे दी है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…