पानी के टैंक का ढोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार के मानपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां घर में बनाए गए टैंक का डोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र स्व० भीम सिंह ने घर में पानी का टैंक बनवाया था। लगभग एक माह बाद आज वह टैंक का ढोला खोलने के लिए खुद ही नीचे में उतर गए। बताया जा रहा है कि टैंक में बन रही गैस के कारण वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए छोटा भाई खुशहाल (42) टैंक में उतर और वह भी गैस के कारण वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। दोनों भाइयों के वापस न लौटने पर मां सरस्वती देवी (65) भी टैंक में उतरी और वह भी गैस के कारण वहीं गिर पड़ी। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई अपने पीछे पत्नी और बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार काश्तकारी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वहीं एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…