नाले पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त,देखें Video…..

Spread the News

70 नोटिसों के बाद नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई

मानसून सीजन में जल निकासी बाधित होने पर चला अभियान

हल्द्वानी। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम व प्रशासन ने लाइन नंबर एक ईदगाह के निकट अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान नाले पर हुए एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नाले पर किए गए अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

नगर आयुक्त ने बताया कि नाले पर हुए अतिक्रमण के कारण नियमित सफाई कार्य नहीं हो पा रहा था, जिससे मानसून के दौरान जल निकासी प्रभावित होने और क्षेत्र में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई थी। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के अनुसार करीब डेढ़ माह पूर्व 70 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शनिवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाया और लगभग एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के नालों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम का कहना है कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मानसून के दौरान लोगों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए ऐसा अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…