रामपुर रोड पर कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत…. 

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को रामपुर रोड गाना सेंटर के निकट तेज रफ्तार के अंदर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की दोपहर रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास हल्द्वानी की ओर आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार शमशेर सिंह निवासी गंगापुर खड़क हल्दूचौड़ को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर टीपीनगर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    चुनाव की तिथि घोषित होते ही एमबीपीजी में चढ़ा सियासी पारा, हॉस्टल पर धरना तो रैली में छात्र गुट आमने-सामने…..

    Spread the News

    Spread the News29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की घोषणा के साथ कॉलेज में जोर आजमाइश तेज, अध्यक्ष पद के दावेदारों के समर्थक आमने-सामने हल्द्वानी। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की तारीख…

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…