3500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार…. 

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बाजपुर सिविल कोर्ट के नायब नाजिर ओम चौहान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार सिविल कोर्ट बाजपुर में उसके विरूद्ध एनआई एक्ट का वाद विचाराधीन चल रहा है जिसमें उसका दूसरे पक्ष के साथ राजीनामा हो गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह राजीनामा दाखिल करने सिविल कोर्ट पहुंचा तो वहां तैनात नायब नाजिर ओम चौहान ने उससे कोर्ट फीस के नाम पर 3500/-रूपये रिश्वत की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता द्वारा विजीलेस को इसकी जानकारी दी गई। विजिलेंस टीम द्वारा जांच करने पर आरोप सही पाए गए। इस पर बृहस्पतिवार को ट्रेप बिछाकर की गई कार्रवाई के दौरान नायब नाजिर ओम चौहान को कार्यालय में शिकायतकर्ता से 3500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। नायब नजीर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…

    जाम से मिलेगी राहत! 15.4 किमी के दो बाईपास को NHAI की मंजूरी….

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं से वन विकास निगम डिपो तक 7 किमी बाईपास, गोला पुल से 8.4 किमी फोरलेन का रास्ता साफ हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में लगातार…