चित्रशिला धाम पर चौपाटी चौपट,चला प्रशासन का बुलडोजर…..

Spread the News

हल्द्वानी। रानीबाग चित्रशिला धाम पर बनाई जा रही चौपाटी पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। ध्वस्तीकरण के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। हिंदू धार्मिक स्थल चित्रशिला धाम के निकट कथित रूप से अतिक्रमण कर चौपाटी संचालित की जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में पवित्र स्थल के पास खाद्य स्टॉल लगाए गए, जहां चाउमीन, मोमोज समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही थी।

उनका कहना था कि जिस मार्ग से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर श्मशान घाट तक ले जाए जाते हैं, उसी स्थान पर इस प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही थीं। मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवादित चौपाटी को हटाते हुए पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे धार्मिक आस्था की जीत बताया, जबकि प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बड़ी खबर:- गौलापार में ही शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नैनीताल से हल्द्वानी गौलापार में शिफ्टिंग किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाईकोर्ट को…

    तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। दिनांक 07.07.2026 को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला के साथ तमंचे की नोक पर…