हल्द्वानी: महापौर गजराज बिष्ट के आवास पर लगा स्मार्ट मीटर

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड में जहां एक और विपक्ष द्वारा स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है वहीं दूसरी और शहर के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर सरकार के इस प्रयास की सराहना की है। गजराज के कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। और ये स्मार्ट मीटर भी प्रगति की राह में एक और बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार यह मीटर सिर्फ पुराने मीटर का अपग्रेट है। इससे उपभोक्ता घर बैठे अपने द्वारा खर्च की जा रही बिजली का पता लगा सकता है। मीटर में कोई खराबी आने पर यूपीसीएल को खुद ही पता चल जाएगा और वह मौके पर पहुंच कर मीटर को ठीक करेंगे। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। विपक्ष स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर बता कर अफवाह फैला रहा है। कई जगह मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ मारपीट भी की गई है। कहा कि विपक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच अफवाह ना फैलाए। उन्होंने जनता से स्मार्ट मीटर लगवाने का आग्रह किया है।

मीटर लगाने पहुंचे विशेषज्ञ हरीश तिवारी ने बताया कि मीटर निशुल्क लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ता से इसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एप की मदद से उपभोक्ता अपने फोन पर हर घंटे हो रही बिजली की खपत का पता लगा सकता है। यह मीटर पुराने मीटर के समान ही कार्य करेगा।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…