पुलिस से बचकर भाग रहे पर्यटकों के वाहन ने तीन वाहनों को मारी टक्कर….

Spread the News

नैनीताल। कैंचीं धाम के निकट नशे में वाहन चला रहे चालक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी पर्यटकों को पकड़कर मैडिकल करवाया है साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

शनिवार को कैंचीं धाम के समीप अल्मोड़ा हाईवे पर एक होम स्टे में कुछ युवकों ने संचालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कैंची धाम पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान पर्यटकों ने अपनी स्कॉर्पियो संख्या यू.पी.32ए.आर.0095 से तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित वाहन विद्युत पोल से जा टकरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहां में पांच युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक कार में सवार महिला घायल हो गई।

बाद में पुलिस ने सभी युवकों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई और मैडिकल परीक्षण के लिए भवाली सी.एच.सी.भेजा। पुलिस ने बताया कि मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुआरोपियों का वाहन सीज कर दिया गया है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…