अग्निवीर अभ्यर्थी की गला रेतकर हत्या,बीच- बचाव में पहुंची महिलाएं भी गंभीर…..

Spread the News

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के गांव ऐना में शुक्रवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी मची हुई है। यहां बुआ के घर आए एक युवक की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी हमलावर घायल कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, गांव सिमोली निवासी 20 वर्षीय सागर पुत्र चंदन पढ़ाई के साथ-साथ सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। चंदन अपनी बुआ जानकी देवी के घर ऐना गांव आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम वह घर पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि शोर सुनकर घर की महिलाएं बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में सागर की बुआ और परिवार की अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

युवक की हत्या से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…