महिला का पर्स झपटकर भाग रहे उचक्के की लोगों ने की जमकर धुनाई..देखें Video

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नया बाजार में महिला का पर्स झपटकर भाग रहे उचक्के की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। महिला का पर्स तो मिल गया लेकिन मौका देख उचक्का वहां से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में काम करने वाली महिला का दुकान के काउंटर पर रखा पर्स एक उचक्का लेकर भाग गया। शोर मचने पर कुछ दूर टेम्पू स्टैंड के पास लोगों ने उचक्के को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। गुस्साए लोगों ने उचक्के की जमकर धुनाई कर दी। जब लोग उसे पुलिस के पास ले जाने लगे तो मौका देख उचक्का वहां से भाग निकला।

Advertisement
  • Related Posts

    धातु के कप के नीचे पटाखा जलाना पड़ा भारी, विस्फोट में रिक्रूट की मौत…

    गले में जा घुसा धातु का टुकड़ा, छह महीने से पीएसी में ले रहा था प्रशिक्षण; तीन माह पहले हुआ था बेटी का जन्म रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखा जलाने के…

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…