पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आए युवक की संदिग्ध प्रस्तुतियों में मौत, दो माह पूर्व हुआ था विवाह..

Spread the News

लालकुआं। पत्नी को सरप्राइज देने उसके जन्मदिन पर घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का जन्मदिन मनाकर रात को सोय युवक के शरीर में सुबह कोई हरकत ना होने पर वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृश्य साइलेंट अटैक की संभावना बताई गई है। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी युवक कमल आर्य (30) हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में काम करता था। बीते 30 अप्रैल 2026 को कमल का विवाह बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुआ था।

बृहस्पतिवार को पत्नी को उसके जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए कमल हरिद्वार से घर आया था। रात को पूरे परिवार ने मिलकर कमल की पत्नी का जन्मदिन मनाया। खाना खाने के बाद कमल सोने चला गया।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह कमल को वापस ड्यूटी पर हरिद्वार जाना था, जिसके लिए उसे लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। सुबह उठने के लिए उसने मोबाइल में अलार्म भी लगाया था। सुबह अलार्म के बजाने पर जब कमल नहीं उठा तो पत्नी ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। घबराई पत्नी के शोर मचाने पर परिजन तत्काल कमल को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षकों के अनुसार मौत की वजह साइलेंट अटैक हो सकता है। वहीं पुलिस और चिकित्सकों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगी। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    शहर में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी…

    आगामी मानसून के दृष्टिगत हरकत में आया प्रशासन, संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत 150 परिवारों को दिए नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थितिनिरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 150 भवन /स्ट्रक्चर को चिह्नित कर लगभग 150 नोटिस…