चलती कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, कार का चालान,शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारी, देखें Video……

Spread the News

हल्द्वानी। चलती कार से बाहर लटककर हुड़दंगबाजी और स्टंट करने वालों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन का चालान कर शीशों पर लगी काली फिल्म भी निकाल दी।

मंगलवार शाम *नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग* पर कुछ पर्यटकों द्वारा चलती कार की खिड़कियों पर बाहर बैठकर खतरनाक तरीके से वीडियो (रील्स) बनाई जा रही थी, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और स्वयं उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम व पुलिस टीम* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मल्ला काठगोदाम चौकी पर रोक लिया गया। जांच के दौरान वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही उतरवाया गया।

इसके साथ ही, सड़क पर स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर वाहन के खिलाफ मोटर वाहन (MV) एक्ट के अंतर्गत भारी चालानी कार्रवाई की गई।

पूछताछ में कार सवारों ने बताया कि वे लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से नैनीताल घूमने आए थे और वापसी के दौरान वे इस प्रकार की जानलेवा गतिविधि कर रहे थे। काठगोदाम पुलिस द्वारा कार में सवार सभी पर्यटकों को दोबारा ऐसी गलती न करने की कड़ी हिदायत दी गई है।

  • Related Posts

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…

    13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी…