गौला नदी से बरामद हुआ घर से नाराज होकर निकले किशोर का शव…..

Spread the News

हल्द्वानी। SDRF ने गौला पुल से नदी में कूदे किशोर का शव आज सोमवार सुबह बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त प्रियांशु बिष्ट(17), पुत्र गोविंद बिष्ट, निवासी जगदंबा कॉलोनी बुकलिया मोतीनगर मूल निवासी सूतर गांव रानीखेत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पार्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीते रविवार की शाम एक किशोर ने हल्द्वानी गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में किशोर की तलाश शुरू की लेकिन काफी खोजने के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं लग सका। आज प्रातः लगभग 5:30 बजे SDRF ने नदी से युवक के शव को बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक किशोर कल रविवार शाम 3 बजे से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि परिवार वालों से किसी बात पर नाराज़ होकर प्रियांशु घर से निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा। 12 वीं का छात्र प्रियांशु होनहार छात्र के साथ एक अच्छा चित्रकार भी था। उसने पेंटिंग में कई पुरस्कार भी प्राप्त किए थे। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    कोश्यारी के बाद ऐरी की दस्तक, बल्यूटिया के घर पहुंची सियासत; हल्द्वानी में नए समीकरणों की आहट!

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी की सियासत में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चुनावी सरगर्मियां बढ़ने से पहले जिस तरह एक के बाद एक बड़े…

    डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, दिल्ली से किच्छा तक दबिश; चार और गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News10-12 हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर मचाई थी दहशत, आठ लाख नकदी समेत मोबाइल और जेवर लूटने का आरोप हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त की शाम हुई…