रोडवेज बस स्टेशन के निकट युवती ने मनचले की चप्पल से की धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…..

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को भरी पहल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को भरी पड़ गया। बीते बृहस्पतिवार को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बस का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्र इशारे और अशोभनीय हरकतें करनी शुरू कर दीं। पहले युवती ने युवक की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो उसने विरोध करते हुए युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने चप्पल उतारकर भी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।ड़ गया। बीते बृहस्पतिवार को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्र इशारे और अशोभनीय हरकतें करनी शुरू कर दीं। पहले युवती ने युवक की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो उसने विरोध करते हुए युवक का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने चप्पल उतारकर भी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…