लोकनिर्माण विभाग का बड़ा कारनामा, मृतक कर्मी का लगातार दूसरे वर्ष भी कर दिया तबादला…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां विभाग ने तबादला सूची में दो वर्ष पूर्व दिवंगत कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र सिंह का नाम भी जोड़ दिया, जिनकी 28 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो चुकी है। बावजूद इसके विभाग ने दो बार उनका तबादला आदेश जारी कर दिया है। इस प्रकरण के प्रकाश में आने से लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक विभाग द्वारा एक जुलाई को जारी स्थानांतरण सूची में दिवंगत कनिष्ठ सहायक का नाम शामिल किया है। यही नहीं पहले भी दिवंगत कर्मचारी सुरेंद्र सिंह का नाम तबादला सूची में शामिल किया जा चुका है।
दिवंगत सुरेंद्र सिंह का स्थानांतरण निर्माण खंड, थराली से प्रांतीय खंड, रुद्रपुर किया गया है जबकि उनके निधन के बाद उनकी पत्नी को निर्माण खंड, गैरसैंण में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति मिल चुकी है। सुरेंद्र के परिजनों ने उनके निधन की सूचना विभागाध्यक्ष कार्यालय को तीन बार लिखित में भेजी थी। वर्ष 2025 की स्थानांतरण सूची में भी सुरेंद्र सिंह का स्थानांतरण थराली से हल्द्वानी दर्शाया गया था। लगातार दूसरे वर्ष भी दिवंगत कर्मचारी का नाम सूची में आना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

  • Related Posts

    घर से नाराज होकर निकला किशोर, दिल्ली से बरामद……

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने लापता किशोर को चंद घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया । जानकारी के मुताबिक 01 जुलाई 2026 को गीता…

    नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से 19 वर्षीय युवक की डूब कर मौत, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। नदी पार करने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबने के कारण 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही…