भारी बारिश में जल संस्थान कार्यालय में गरजे राजपुरा के लोग, पेयजल समस्या पर जताया आक्रोश……

Spread the News

हल्द्वानी। पेयजल समस्या से गुस्साए राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों लोगों ने बारिश में भुगते हुए जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। साहू ने बताया कि राजपुरा क्षेत्र में नाले के पास पिछले कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है।

आरोप लगाया कि लगातार किए गए प्रयासों से नाले के अंदर से गुजर रही पेयजल लाइन को बदल कर नई लाइन बिछाने की स्वीकृति विभाग से मिल गई है, लेकिन ठेकेदार और जल संस्थान की लापरवाही के कारण आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। इसका खामियाजा क्षेत्र के लगभग 50 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

हेमन्त साहू ने कहा कि यदि जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर लोगों को पानी की समस्या से राहत नहीं दी गई, तो क्षेत्रवासी

अधिकारियों द्वारा जल्द पाइप लाईन बिछाने के कार्य जल्द शुरू किए जाने के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, मनीषा आर्या,संगीता आर्या, गुड्डी, पंकज कुमार, शोभित कुमार, मनीषा आर्या, नंदी, प्रियंका कश्यप, रिंकू आर्या, पनी राम, ममता देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी, रोहित कुमार, गणेश आर्या, विद्या देवी, बसंती देवी समेत तमाम लोग रहे।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाना पड़ा भारी, चालक सहित छह गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशेड़ी चालक का वाहन सीज भवाली। ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक…

    स्कूल में सेंधमारी कर उड़ाया लैपटॉप-नकदी, देवलचोड़ निवासी संदीप और उज्जवल गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस ने चोरी का लैपटॉप, छह हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल पाना किया बरामद; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे रामनगर। स्कूल में…