नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 16 लाख की स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। SSP अजय गणपति द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी किच्छा के पर्यवेक्षण में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 26.06.2026 को ANTF/SOG ऊधमसिंहनगर टीम तथा कोतवाली किच्छा पुलिस टीम चौकी कलकत्ता फार्म क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सूर्य नगर गेट नम्बर-05 के पास संयुक्त चेकिंग की जा रही थी।

इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक घबरा गए तथा मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त सचिन सिंह के कब्जे से 41.02 ग्राम तथा अभियुक्त सुखविंदर सिंह के कब्जे से 11.06 ग्राम शुद्ध अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्मैक तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। *मुख्य अभियुक्त द्वारा नेपाल के लोगों को स्मैक सप्लाई करने की बात भी सामने आई है,* जिस संबंध में पुलिस अन्य तस्करों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1. सचिन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज थाना हजारा जिला पीलीभीत, हाल निवासी बिठोरा मझोला, कोतवाली नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 20 वर्ष।

2. सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुरुनानक नगरी, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 19 वर्ष।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर का संदेश:*

➡️ “जनपद में नशा तस्करी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…