मामा ने भांजे को बीच बाजार चाकुओं से गोदा, बेटी से निकाह करने से था नाराज….. 

Spread the News

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मामा ने ही बीच बाजार भांजे को चाकू से गोद डाला। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय मुनसिब ने करीब दो साल पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते से उसका मामा नाराज था और तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। निकाह के बाद मुनसिब अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था।

शुक्रवार (26 जून) को मुनसिब घरेलू सामान खरीदने के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के हालूमाजरा गांव गया था। वह एक दुकान के बाहर खड़ा था, तभी वहां उसका मामा भी पहुंच गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में मामा ने अपने पास रखा चाकू निकाला और मुनसिब पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में लहूलुहान मुनसिब सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने घायल को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपने भांजे की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

  • Related Posts

    15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

    हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…