स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे बड़े हुए बिलों के खिलाफ जनता में आक्रोश, अधिशासी अभियंता का किया घेराव……

Spread the News

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हेमन्त साहू के नेतृत्व में राजपुरा क्षेत्र के दर्जनों लोग तिकोनिया स्थित बिजली विभाग कार्यालय आ धमके। आक्रोशित लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनता ने अधिशासी अभियंता के कक्ष के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता पर मनमाने बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। राजेन्द्र बिष्ट व सचिन राठौर ने कहा स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिलों में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा कुछ बिलों को तत्काल ठीक किया गया।

धरना देने वालो में संदीप भेसोड़ा, माया देवी, गंगा कश्यप, बबीता आर्या, रीना देवी, मगल सिंह, कुमारी काजल, रीना देवी समेत तमाम लोग थे।

  • Related Posts

    15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

    हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…