विक्रांत बागी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी.. देखे Video..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। बीते बृहस्पतिवार को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत महराया लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में हुए विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लालपुर रोड पर हुए विवाद के बाद कुछ लोग विक्रान्त को गोली मारकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतक की माता कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर पर थाना किच्छा में FIR संख्या- 228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस बनाम बंटी ठाकुर सहित 06 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल की मृत्यु के उपरांत अभियोग में धारा 103 बीएनएस की वृद्धि की गई।

*पुलिस कार्यवाई -*

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.06.2026 को धाधा फार्म क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल भागने की फिराक में थे।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक विक्रान्त एवं उनके बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही थी, जिसके चलते आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा मृतक पर फायरिंग की गई।

*मुख्य अभियुक्त बंटी ठाकुर वर्तमान में घायल अवस्था में उपचाराधीन है, जिसकी चोटों की जांच की जा रही है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त -*

1. वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।

2. सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष।

*➡️ अभियुक्तों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।*

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश -*

➡️ “जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी अपराध में शामिल अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।”

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…