पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, 35 वर्षीय आरोपी होशियार सिंह गिरफ्तार……

Spread the News

पिथौरागढ़। कुछ दिन पूर्व लापता हुई पांच वर्षीय मासूम की मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ दरिंदगी किए जाने की पुष्टि हुई है। पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम के साथ हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को बाहरी क्षेत्र से नगर में व्यापार करने आए व्यापारी की पांच वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई। व्यापारी ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की सूचना दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने जब आस – पास के सीसीटीवी खंगाले गए तो एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। देर रात बच्ची नगर के टनकपुर तिराहे के पास बदहवास हालत में मिली। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी की खोजबीन शुरू हुई। मेडिकल रिपोर्ट आने पर दरिंदगी की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ अमानवीय तरीके से दरिंदगी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। बृहस्पतिवार देर रात आरोपी रई, धनौड़ा निवासी होशियार सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    परिजनों को फोन कर कही दुनिया छोड़ने की बात, अगले दिन झील में उतराता मिला मनीष का शव…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। नैनी झील में शुक्रवार की सुबह शव उतराता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

    17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। घायल अवस्था में किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया,…