संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

Spread the News

हल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया।

लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे रही नूतन ने अपनी ड्यूटी बड़ी ही ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाई। उनके इन कार्यों से प्रभावित होकर समिति की अध्यक्षा योगिता बनोला द्वारा उन्हें कुमाऊनी पिछौड़ा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

2019 से हल्द्वानी में दी गई सेवा के दौरान नूतन को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। योगिता ने बताया कि नूतन ने साल 2019 में अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल बस व वैन दुर्घटना के समय मासूम बच्चों की जान बचाई थी। इसके साथ ही वह एक समर्पित ‘एनिमल लवर’ भी हैं, जो रात-दिन बेजुबानों और आम जनता की सेवा में तत्पर रहीं। संस्था को उन्हें सम्मानित करने पर बेहद गर्व है।

इस विदाई सह सम्मान समारोह में निशुल्क शिक्षा केंद्र की अध्यापिका भावना पांडे, संस्था सदस्य सोनिया जोशी, किरण टमटा, मृदुला मंडराल, बड़े भाई दलजीत चड्ढा जी, ललित मनराल जी सहित संस्था परिवार और शिक्षा केंद्र के मासूम बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने नूतन जी के उज्जवल भविष्य की कामना की। नूतन का तबादला हो चुका है अब वह अल्मोड़ा में अपनी सेवाएं देंगी।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…