घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह नगर 12 एवं नैनीताल जनपद के 17 लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कमेटी द्वारा दी गई।

बैठक में कुल 77 प्रकरण आये। बैठक में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हेतु कुमाऊं मंडलों में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई है, आयुक्त ने अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

*बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रॉपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं और उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा।*

आयुक्त ने कहा कुछ प्रकरण ऐसे आये है मल्टीपल रजिस्ट्री (एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री) के मामलों को रोकने के लिए, संबंधित अधिकारियों (रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार) की जवाबदेही तय की जाएगी।

*आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से पहले लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करना गंभीर लापरवाही है। बिना भौतिक सत्यापन के रिकॉर्ड बदलने से गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह सुनिश्चित करना लेखपाल का प्राथमिक कर्तव्य है कि रिकॉर्ड में दर्ज भूमि और मौके की ज़मीन में कोई भिन्नता न हो, जिससे आम जनमानस को भूमि विवाद प्रकरण का सामना ना करना पडे।*

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अल्मोडा अंशुल सिंह द्वारा वीडियो काफेंसिक के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधमसिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…