सिडकुल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव….

Spread the News

रुद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर में सिडकुल कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह यहां इंदिरा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था। यहां वह सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। चार दिन पूर्व सतनाम की पत्नी बच्चों के साथ धारचूला अपने मायके गई थी। शाम को सतनाम नशे की हालत में घर पहुंचा और परिवार के लोगों से विवाद करने लगा। बाद में सभी परिजन सोने चले गए। रविवार की सुबह जब साली सतनाम को नाश्ता देने गई तो जीजा को फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी भी कल रात्रि से मृतक को कॉल कर रही थी,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अनुमान है कि सुसाइड शनिवार की देर रात को की होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…