बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। लाइन नंबर-8 में चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने रिहायशी इलाकों में संचालित कबाड़ियों की दुकानों का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार रिहायशी क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कबाड़ जमा होने से कभी भी गंभीर हादसे की संभावना बनी रहती है।

इसी को देखते हुए नगर निगम ने कबाड़ियों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें और सामान निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में नगर आयुक्त परितोष वर्मा के साथ गणेश भट्ट, अमोल असवाल, चतर सिंह सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…