ऑफिसर कलोनी वाली गली में फास्ट फूड के ठेले में लगी आग, मची अफरा तफरी….देखें Video 

Spread the News

हल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के सामने ऑफिसर्स कॉलोनी वाली गली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहां खड़े फास्ट फूड के ठेले में अचानक आग लग गई। अचानक हुए घटनाक्रम से लोग जान बचाने के लिए यहां वाहन दौड़ते नजर आए। वहीं पुलिस व दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को अपराह्न लगभग 4:30 बजे सीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बर्फ वाली गली क्षेत्र में एक दुकान/ठेले में आग लग गई है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तथा फायर सर्विस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस एवं फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से ठेले में लगी *आग को शीघ्रता से बुझाकर स्थिति को नियंत्रित* कर लिया गया। जांच में ज्ञात हुआ कि ठेला व्यवसाई भूपेश कुमार (28) पुत्र नवीन राम, निवासी सुरखाल गंगोलीहाट, यहां समता आश्रम गली, हल्द्वानी में रहता है। वह यहां ऑफिसर्स कॉलोनी वाली गली में चाय एवं मैगी आदि का व्यवसाय करता है। भूपेश ने बताया कि काम करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप के फट जाने के कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे ठेले तक फैल गई। घटना में भूपेश भी कुछ हद तक झुलस गया। उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया है।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ठेले पर रखी खाने-पीने की सामग्री एवं कुछ अन्य सामान आग की चपेट में आया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।*पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते नियंत्रित* कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…