स्पा सेंटरों पर कसा शिकंजा, 25 पर हुई कार्रवाई

देहरादून। पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 147 स्पा सेंटरों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने एक साथ छापेमारी कर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की। पुलिस की जांच में 25 स्पा सेंटर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 15 स्पा सेंटरों के खिलाफ धारा 81 और 10 स्पा सेंटरों पर धारा 83 के तहत चालान किया गया। पुलिस ने सभी संचालकों को दस्तावेज अपडेट रखने और स्पा नियमों के तहत ही संचालन करने के निर्देश दिए। देहरादून पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी स्पा सेंटर में अनियमितता या अवैध गतिविधियां पाई गईं तो सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…