चाय पीते मजदूरों पर गिरे बोल्डर, एक की मौत, पांच घायल

Spread the News

पिथौरागढ़।  तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।धारचूला के तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार को दोपहर के समय  नजंग पुल के पास हुई। जहां सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। गिरते पत्थरों की चपेट में आने से एक मजदूर संतोष की मौत हो गई। धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार इस घटना में संतोष सिंह पुत्र चंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, नौगाड़, दार्चुला, नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पांगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को धारचूला ले जाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…