अवैध रेंटल बाइकों पर प्रशासन की सख्ती, 74 वाहनों का चालान 2 सीज….

Spread the News

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में बिना वैध परमिट संचालित हो रही रेंटल बाइकों और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। उच्च न्यायालय के आदेशों तथा कुमाऊँ आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 74 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक टैक्सी वाहन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से वाहन संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों का सत्यापन किया गया। अभियान में कुल 68 रेंटल एवं टैक्सी बाइकों, 2 टैक्सी कारों तथा 2 अन्य वाहनों के चालान किए गए। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक टैक्सी वाहन को सीज भी किया गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय द्वारा गठित निगरानी समिति की संस्तुतियों के आधार पर की गई है।

कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत तथा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी द्वारा प्रवर्तन टीमों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए।

 

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन का परमिट जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद कई वाहन बिना अनुमति के रेंटल बाइक और टैक्सी सेवा के रूप में संचालित किए जा रहे थे, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना वैध परमिट या नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…