मुर्गा गाड़ी की आड़ में हो रही थी चरस तस्करी का पुलिस व ANTF टीम ने किया पर्दाफाश…

Spread the News

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश* लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के मार्गदर्शन तथा रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस एवं एएनटीएफ कुमाऊँ यूनिट/एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक पवन स्वरूप की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को *भीमताल बाजार स्थित सोना मटन चिकन शॉप के सामने खुटानी बैंड के पासलाल रंग की अल्टो कार संख्या UK04G-3379 तथा उसके पीछे चल रही बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 को रोककर चेक* किया गया।

चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। *अल्टो व बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी लिए जाने पर, बोलेरो चालक अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली के कब्जे से 2.683 किलोग्राम चरस बरामद* की गई।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0-24/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- अख्तर हुसैन पुत्र कुर्बान अली निवासी- ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल, जनपद नैनीताल उम्र- 43 वर्ष

2- विजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल उम्र- 34 वर्ष

*फरार अभियुक्त-*

बच्चीराम (फरार) गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

*बरामदगी-*

● 2.683 किलोग्राम अवैध चरस

● बोलेरो पिकअप संख्या UK04CB-3477 (सीज)

● अल्टो कार संख्या

UK04G-3379 (सीज)

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…