बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया,स्थापना दिवस पर अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे विदेशी भक्त मैक्स….

Spread the News

भवाली। विश्वविख्यात कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं अमेरिका से बाबा के दर्शनों को सात समंदर पार अमेरिका से अहुंचे भक्त मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, _*”यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”*_

स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की अभूतपूर्व व्यवस्थाओं की भी मैक्स ने मुक्तकंठ से सराहना की।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…