नैनीताल रोड पर भीषण सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत……

Spread the News

हल्द्वानी। सोमवार को नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के गेट के सामने भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति डिवाइडर पार करने के दौरान डिवाइडर में फंसकर रोड की दूसरी तरफ गिर पड़ा और इसी दौरान नैनीताल की ओर से आ रहे मैक्स वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक चंदन ने बताया कि वह लमगड़ा की ओर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था इसी दौरान एमबीपीजी कॉलेज के सामने से डिवाइडर क्रॉस करने के दौरान यह व्यक्ति गिर पड़ा और उसके वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि मौके पर बना रहा और उसने पुलिस कार्रवाई में मदद की। पुलिस चालक और वाहन को अपने साथ कोतवाली ले गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहे हैं खबर लिखे जाने तक मृतक के शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…