15 जून को जिले के इन दो ब्लाकों में बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश….

Spread the News

हल्द्वानी। कैंची धाम में मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 15 जून 2026 को जिले के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार 15 जून को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह, यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्ध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुंचा दी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र के स्थित समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने संबंधितों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…