कैंची धाम में युवती से छेड़छाड़,दो पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज……. 

Spread the News

भवाली। कैंची धाम में युवती से छेड़छाड़ मामले में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर भवाली पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए रात्रि में ही पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने दोनों पुलिस कर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया जहां दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। वहीं युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऊधमसिंहनगर जिले में तैनात एसएसआई जितेंद्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…