फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर एसटीएफ का प्रहार, रेस्टोरेंट संचालक सहित दो गिरफ्तार…….

रुद्रपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

शुक्रवार देर रात टावर तोड़ कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने रुद्रपुर और सितारगंज में दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दो पिस्टल और 31 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार देर रात एसटीएफ द्वारा सितारगंज और रुद्रपुर में दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक करनजीत सिंह और सितारगंज निवासी विक्रमजीत सिंह तूर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से दो पिस्टल वह 31 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने पर महिला का हंगामा, आत्महत्या की धमकी..

    पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की चेतावनी, एसडीएम कोर्ट में भी किया हंगामा; युवक गिरफ्तार अल्मोड़ा। प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने…

    राज्यपाल ने सराहा यूओयू का शैक्षणिक सफर, दीक्षांत समारोह पर हुआ मंथन

    दीक्षांत समारोह को लेकर लिया मार्गदर्शन, विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से कराया अवगत हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति…