घर में फंदे से लटकी मिली 10 वर्षीय बालिका,इलाके में सनसनी…..

उधमसिंहनगर। जिले के बाजपुर स्थित चकरपुर गाँव में दस वर्षीय बालिका के संदिग्ध अवस्था में घर में फंदे पर लटकने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार चकरपुर निवासी 10 वर्षीय बालिका दीपिका पुत्री चंद्र पाल घर में अकेली थी।

घर के निकट से गुजर रहे व्यक्ति की नजर घर में फंदे पर लटकी बालिका पर पड़ी। परिजनों ने तत्काल दीपिका को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने पर महिला का हंगामा, आत्महत्या की धमकी..

    पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की चेतावनी, एसडीएम कोर्ट में भी किया हंगामा; युवक गिरफ्तार अल्मोड़ा। प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने…

    राज्यपाल ने सराहा यूओयू का शैक्षणिक सफर, दीक्षांत समारोह पर हुआ मंथन

    दीक्षांत समारोह को लेकर लिया मार्गदर्शन, विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से कराया अवगत हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति…