बेकाबू ट्रक ने महिला पर्यटकों को कुचला,मची चींख पुकार…..

Spread the News

नैनीताल। पर्यटक नगरी में हुए सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक बुरी तरह घायल हो गई।

शुक्रवार को मल्लीताल स्थित घोड़ा स्टैंड के निकट जल संस्थान के ट्रक पर चालक काबू खो बैठा। बेकाबू ट्रक अचानक सड़क पर घूम रहे पर्यटकों की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान नैनीताल घूमने आई दिल्ली की दो महिला पर्यटक 42 वर्षीय रितु डांग और 20 वर्षीय भारवी उसकी चपेट में आ गईं। इस भीषण हादसे में एक महिला का हाथ तथा दूसरी का पेर बुरी तरह कुचल गए।

हादसे से मौके पर चींख पुकार मच गई। सूचना मिलते पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…