विश्वविद्यालय के 150 छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार,स्पेशल डाइट में खाया था चिकन और पनीर….

Spread the News

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के 150 छात्र बुधवार रात स्पेशल डाइट में चिकन और पनीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद छात्रों को विवि के चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद वापस छात्रावास भेज दिया गया। वहीं दो छात्रों की हालत नाजुक होने पर उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विवि के अधिकारियों ने चुप्पी साध रक्खी है।

विश्वविद्यालय परिसर के पटेल भवन में इंजीनियरिंग के 185 छात्र रहते हैं। बुधवार को खाना खाने के बाद 150 छात्र बीमार पड़ गए। बीमार छात्रों को तुरंत विवि अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार छात्रों ने मेस संचालक पर गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। पहले भी मेस के खाने में कीड़े निकलने पर विवि प्रशासन द्वारा संचालक पर आर्थिक जुर्माना लगाकर बात खत्म कर दी गई थी। बुधवार की रात खाना खाने के कुछ घंटे बाद लगभग 150 छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे विवि अधिकारियों ने एंबुलेंस से छात्रों को अस्पताल भेजना शुरू किया। संख्या बढ़ने पर बस से भी छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों की हालत में सुधार होने पर उन्हें वापस विवि भेज दिया गया, जबकि दो छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को छात्रों की परीक्षा भी है लेकिन ऐसी स्थिति में डर है कि कहीं कुछ छात्रों की परीक्षा छूट न जाए।

  • Related Posts

    अनिष्ट का भय दिखाकर महिला से 65 तोले सोने के आभूषण ठगने वाला ढोंगी गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। अनिष्ट का भय दिखाकर भोले भाले लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सेलाकुई पुलिस और एसओजी ने…

    अल्ट्रासाउंड कराकर जाना बच्चे का लिंग, गर्भ में लड़की होने पर मां पर ढाया सितम…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। अल्ट्रासाउंड कराकर बच्चे का लिंग पता करने के बाद गर्भ में लड़की होने पर मां के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार और क्रूरता की घटना ने मानवता…