तेलंगाना से करोड़ों का सोना चुराकर नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार….. 

ऊधमसिंहनगर। करोड़ों के सोने की चोरी कर उत्तराखंड पहुंच नेपाल भागने का प्रयास कर रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति खुद एसटीएफ के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर बॉर्डर पर पहुंचे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मोर्चा संभाला।

जानकारी के उधम सिंह नगर पुलिस को तेलंगाना पुलिस के किसी उच्च अधिकारी ने सूचना दी की तेलंगाना में एक बड़ी सोने की चोरी को अंजाम देकर तीन शातिर अभियुक्त उत्तराखंड के रास्ते से नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने खुद एसटीएफ के साथ मिलकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मोर्चा संभाला और यूपी के बिलासपुर बॉर्डर पहुंच गए। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    भोजपत्र पर शोध ने दिलाया सम्मान, डॉ. खष्टी डसीला बनीं उत्तराखंड का गौरव

    UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं 19 शोधपत्र हल्द्वानी। हिमालयी जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कर उत्तराखंड…

    देवभूमि पर टिप्पणी से भड़की करणी सेना, अखिलेश यादव का फूंका पुतला…

    राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया कहने का लगाया आरोप हल्द्वानी। उत्तराखंडवासियों को कथित तौर पर घुसपैठिया कहने के विरोध में करणी सेना युवाशक्ति…