भैंस चोरी प्रकरण में पीड़ित ने खाया जहर, मचा हड़कंप….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर (बमनपुरी गांव) में हुई भैंस चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पीड़ित राजेंद्र सिंह ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर पीड़ित को स्थानीय अस्पताल से हायर सेंटर (उच्च चिकित्सा संस्थान) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मई 2026 में ग्राम बमनपुरी निवासी राजेंद्र सिंह के आंगन से तीन कीमती भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई। मामले में गदरपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए रामपुर बॉर्डर से दो आरोपियों साईन खान और छुन्नन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और 75,000 रुपये नकद बरामद किए थे।

पुलिस के अनुसार चोरों ने भैंसों को मुरादाबाद बाजार में बेच दिया था लेकिन ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थे उनका कहना था कि लाखों की भैंसों के बदले पुलिस सिर्फ 75 हजार रुपये की बरामदगी दिखा रही है, जो कि पूरी क्षतिपूर्ति नहीं है। मामले में ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। SSP ने मामले की जांच सीओ बाजपुर प्रशांत कुमार को सौंपी थी।

पीड़ित द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है वहीं इस घटना के बाद पुलिस महक में भी हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…