रसगुल्ले के डब्बे में छिपकर कर रहा था स्मैक तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Spread the News

लालकुआं। नैनीताल पुलिस द्वारा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 7.35 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

SSP डा० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिह राणा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाए जाने के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू* पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदु खत्ता लालकुआं के पास से रसगुल्ले के डब्बे से पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्त द्वारा बताया कि वह स्मैक सुंदर नाम के व्यक्ति से 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाता था और आस-पास के लड़कों को बेचता था।

पुलिस द्वारा सुंदर नाम के व्यक्ति के विरुद्ध *धारा 29 सपठित धारा 08/21एनडीपीएस* अधिनियम में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लालकुवा में *FIR No. 86/26 धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत* अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…