शनि बाजार रोड पर कैंटर ने किशोरी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कैंटर पर किया पथराव…..

Spread the News

हल्द्वानी। शनिवाजार रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की कैंटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू कर कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी हादिया पुत्री अब्दुल रहमान मुरादाबाद से छुट्टियों में अपने मामा निवासी शनि बाजार रोड के घर आई थी। सोमवार की शाम वह अपने मामा की बेटी के साथ स्कूटी से बरेली रोड की और से घर की तरफ आ रही थी, ठीक तभी उसी दिशा से आ रहे कैंटर की चपेट में आने पर स्कूटी गिर पड़ी। पीछे बैठी हदिया का सिर कैंटर के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने कैंटर पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया और डंपर को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सीओ अमित सैनी ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…