पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर,दिन में रैकी कर रात को देता था चोरी की घटनाओं को अंजाम…

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर क्षेत्र में घरों के ताले तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 11-5-2026 को वादी पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर काशीपुर द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित सूचना दी की दिनांक 8/5/26 को वह परिवार सहित बाहर गये हुये थे। उनके पीछे अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात, कीमती घड़ी तथा नकदी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा एफआईआर नं.173/ 2026 धारा 331 (2)/305(a) BNS* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP उधमसिंहनगर द्वारा टीम का गठन कर घटना के जल्द खुलासे का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त अथक प्रयासों के आधार पर दिनांक 7/6/2026 को मुखबिर की सूचना पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ढैला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषणों व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त सोनू शर्मा एक शातिर चोर है जो अक्सर बंद घरों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुस चोरी की घटना को अंजाम देता है। अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीमाबाद, ऋषिकेश में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

  • Related Posts

    शनि बाजार रोड पर कैंटर ने किशोरी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कैंटर पर किया पथराव…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शनिवाजार रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की कैंटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने…

    रोडवेज चालक को कैंटर ने रौंदा,अस्पताल ले जाने के दौरान मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में रिडवेज बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी…